World Realisation Day 2023 – Hindi

| Home | English UK | English North America | English Australia | Français (French) | Italiano (Italian) | Deutsch (German) | 中文 (Chinese) | عربي (Arabic) | हिंदी (Hindi) | Ελληνικά (Greek) | Česky (Czech) | Español (Spanish) |

Sahaja Yoga Meditation Hindi Community Celebrates

World Realisation Day 2023

“You must feel your depth” • Meditation & Music

Friday 5th May 2023 • 4:30pm (Delhi/IST)

Watch live YouTube session and recording below.

YouTube player

आत्म-साक्षात्कार के बारे में

प्रत्येक वर्ष, 5 मई को, हम 1970 में परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा सहस्रार (शीर्ष) चक्र के खोलने का उत्सव मनाते हैं। आत्म-साक्षात्कार कुण्डलिनी शक्ति का जाग्रत होना है, यह हमारे अंदर स्थित एक सूक्ष्म मातृ-ऊर्जा है जो हमें सहस्रार से जोड़ती है जो कि हमारे सूक्ष्म तंत्र का सातवां चक्र है। सच्चे ध्यान के माध्यम से यह (कुण्डलिनी) हमें आतंरिक संतुलन और आनंद का अनुभव कर पाने के योग्य बनाती है। सहज योग ध्यान यह अनुभव प्रदान करता है।

श्री माताजी को दो बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था तथा वर्ष 1989 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति पदक प्राप्त किया था। वह सहज योग ध्यान की संस्थापिका हैं, जिसका १०० से भी अधिक देशों में अभ्यास किया जाता है ।

सूक्ष्म तंत्र

सूक्ष्म तंत्र। उपरोक्त चित्र में सातवीं संख्या वाला सहस्रार (crown) चक्र है।

“जब आप अपना आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करते हैं, तो आप आत्मा बन जाते हैं। और आपका चित्त उस आत्मा द्वारा प्रकाशित होता है। आप एक नाटक की तरह, सारे संसार के साक्षी बन जाते हो। यह प्रकाशित चित्त दिव्य चैतन्य स्पंदनों को प्रसारित करने का एक बहुत शक्तिशाली साधन है ”।

“आत्म-साक्षात्कार हमें विनम्र बनाता है… क्रोध को करुणा से बदलें… आप जितने अधिक निर्दोष होंगे, आप उतने ही अधिक आनंदित होंगे”।

श्री माताजी – सहज योग संस्थापिका

कार्यक्रमों / गतिविधियों के लिए रजिस्टर करें

कृपया इस सत्र में अपनी रुचि दर्ज करें ताकि हम आपसे संपर्क बनाए रख सकें। नोट: आपको हमारे किसी भी सत्र या कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

नवीनतम समाचार और सहयोग

कोर्स के विषय में जानकारी एवं कोर्स के दौरान व् उसके पूर्ण हो जाने के बाद के सहयोग के लिए कोर्स – व्हाट्सएप समूह (Course WhatsApp group) से जुड़े रहे ।

नि: शुल्क 21 दिवसीय कोर्स

हमारे हिंदी में प्रस्तुत निःशुल्क ऑनलाइन ध्यान सत्रों के साथ आप अपने आत्म-साक्षात्कार पश्चात फॉलो अप सत्र प्राप्त कर सकते हैं | Read more.

अधिक जानकारी

  • आंतरिक शांति प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए कार्यक्रम/ कोर्स में गाइडेड आत्म-साक्षात्कार और ध्यान सत्र शामिल हैं।
  • ध्यान के अनुभव को बढ़ाने के लिए कुछ सत्रों में लाइव विश्व संगीत होगा।
  • किसी शारीरिक व्यायाम, आसन या विशेष तरीके के कपड़ों की आवश्यकता नहीं है।
  • 100 से अधिक देशों में नि:शुल्क फॉलो अप कक्षाएं ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध हैं। और पढ़ें।
  • श्री माताजी के जीवन और विरासत के बारे में अधिक जानकारी। Link.
  • भारत में सहज योग पर जाएँ: https://www.sahajayoga.org.in

और प्रतीक्षा नहीं कर सकते? अधिक जानें और अपना आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करें

अपना आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करने के लिए, हमसे जुड़ें और कुंडलिनी जागरण की सरल प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं को निर्देशित करें और ध्यान करना सीखें। नवागंतुकों और नियमित सहज योग साधकों के लिए उपयुक्त।

ऊपर दिया गया वीडियो 5 मई 2019 की लाइव स्ट्रीम की रिकॉर्डिंग है

“आपको अपनी गहराई महसूस करनी होगी।”

“सबसे पहले, आपको अपनी गहराई को महसूस करना चाहिए। यदि आप अपनी गहराई को महसूस नहीं करते हैं और आप अपने व्यक्तित्व के साथ एक नहीं हैं जो इतना गहरा है, तो आप आत्म-साक्षात्कार का आनंद नहीं ले सकते। सबसे पहले आपको खुद को समझना चाहिए। यदि आप स्वयं को नहीं समझते हैं, तो आप दूसरों को कैसे समझ सकते हैं? आप नहीं कर सकते। तो पहले इस सहस्रार को पूरी तरह से खोलना चाहिए: ‘पूर्ण’ का अर्थ है परमात्मा के साथ पूर्ण एकता। यह मुश्किल नहीं है। बस आपको थोड़ा सा ध्यान करना है और फिर यह काम करेगा। यह कई लोगों में काम कर चुका है। मैं सहज योग में ऐसे लोगों को देखकर और उनसे मिलकर बहुत खुश हूं, जिन्होंने इतनी सामूहिकता हासिल की है औरआत्मसाक्षात्कार की जागरूकता भी हासिल की है।

श्री माताजी – सहस्रार दिवस 5 मई 2002 इटली